कोरोना वायरस का कहर : दिल्ली के गुरुद्वारों में मुफ्त बांटे जाएंगे फेस मास्क

 


कोरोना वायरस का कहर : दिल्ली के गुरुद्वारों में मुफ्त बांटे जाएंगे फेस मास्क


 


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जन को मुफ्त फेस मास्क बांटेगी। समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया की समिति ने यह फैसला बाजार में फेस मास्क काफी महंगा बिकने के मद्देनजर लिया है।


उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में महासचिव हरमीत सिंह कालका ने सुझाव दिया कि कोरोना वायरस से लड़ाई में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को सरकार व समाज के साथ एकजुटता दिखाते हुए दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में मुफ्त फेस मास्क तथा अन्य चिकत्सा उपकरण  उपलब्ध करवाने चाहिए, क्योंकि आसमान छूती कीमतों की वजह से ये चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।


सिरसा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में 8 मार्च (रविवार) को 10 हजार फेस मास्क गुरद्वारा  समिति के सेवादारों (स्वयंसेवकों) द्वारा जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे। लोगों की मांग और जरूरत के हिसाब से आगामी दिनों में बाकी गुरुद्वारों में भी फेस मास्क तथा अन्य उपकरण मुफ्त बांटे जाएंगे।